Ipl 2011 %e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be 111042300053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन, मलिंगा के निशाने पर संगकारा

Advertiesment
सचिन
पूर्व चैंपियन डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के कप्तान कुमार संगकारा यहाँ रविवार को होने वाले आईपीएल-4 मुकाबले में गत उपविजेता मुंबई इंडियंस की ओर खेल रहे हमवतन लसित मलिंगा के निशाने पर रहेंगे।

मलिंगा पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए खौफ बने हुए हैं और उनकी यार्कर तथा धीमी रहती गेंदों की काट मिल नहीं पा रही है। इस कारण जब वह डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे तो क्रिकेट प्रेमियों की खासी दिलचस्पी इस बात में रहेगी कि उनकी शैली से भली भांति वाकिफ संगकारा क्या उनके खौफ से चार्जर्स को सुरक्षित रख पाएँगे।

अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चार्जर्स की टीम मुंबई के करंट में कहीं टिकती नहीं दिखती है। मुंबई इंडियंस अपने पाँच में से चार मुकाबले जीतकर शीर्ष पर बना हुआ है। उसे एकमात्र दुर्भाग्यपूर्ण हार काँटे की टक्कर में कोच्चि टस्कर्स से झेलनी पड़ी थी। इसमें टीम 180 से ऊपर का स्कोर बनाने के बावजूद हार गई थी। इस मुकाबले को छोड़ दें तो पूरे टूर्नामेंट में मुंबई का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।

खासकर टीम के कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और युवा हैदराबादी बल्लेबाज अंबाती रायुडू की शानदार फार्म में चल रही जोड़ी से पार पाना चार्जर्स के लिए आसान नहीं होगा। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि रायुडू अपने शहर की टीम के खिलाफ अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कितना कुछ कर पाते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi