Ipl 2011 %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a5%87 111050500096_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होड़ में सचिन, मलिंगा सबसे आगे

Advertiesment
आईपीएल 4 सचिन मलिंगा मैन ऑफ द टूर्नामेंट
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का चौथा संस्करण लगभग दो तिहागुजर चुका है और 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' की होड़ में मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंडुलकर तथा उनके टीम साथी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सबसे आगे चल रहे हैं।

मुंबई जहां अंक तालिका में 14 अंकों के साथ चोटी पर है, वहीं उसके कप्तान सचिन नौ मैचों में 351 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे हैं जबकि मलिंगा नौ मैचों में 22 विकेट लेकर अन्य गेंदबाजों से कहीं आगे चल रहे हैं।

WD
सचिन ने 58.50 के औसत से 351 रन बनाए हैं और उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स के माइकल हसी हैं, जिनके सात मैचों में 65.40 के औसत से 327 रन हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग नौ मैचों में 303 रन के साथ तीसरे किंग्स इलेवन पंजाब के पॉल वल्थाटी (सात मैचों में 301 रन) चौथे और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के विराट कोहली (सात मैच 294 रन) पांचवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में मुंबई के मलिंगा के आसपास भी कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। वह 22 विकेट लेकर अन्य गेंदबाजों से मीलों आगे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा स्पिनर इकबाल अब्दुल्ला और चेन्नई के एल्बी मोर्कल 12-12 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

पुणे वारियर्स के राहुल शर्मा, राजस्थान रायल्स के शेन वार्न और दिल्ली के मोर्न मोर्कल के खाते में 11-11 विकेट हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi