Publish Date: Mon, 18 May 2015 (11:10 IST)
Updated Date: Mon, 18 May 2015 (18:43 IST)
भारतीय क्रिकेटर व आईपीएल में बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से मिलकर एक बार फिर से विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अपनी गर्लफ्रेंड से मिलकर भला विराट कोहली ने क्या गुनाह कर दिया। ये हम आपको बताते हैं।
दरअसल रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेल्ही डेयरडेविल्स का मुकाबला बारिश में धुल गया। बारिश से बाधित मैच में विराट कोहली को मैदान पर मौजूद अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को बुलाकर उनसे बात करते और मिलते देखा गया।
इस दौरान दोनों एक दूसरे से करीब पांच मिनट तक बात करते रहे। इस बीच दोनों के पास दिल्ली डेयरडेविल्स के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह भी मौजूद दिखे।
आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, लाइव मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी टीम मेट के अलावा किसी भी अन्य से बात नहीं कर सकता है। इस वजह से आज मैदान पर घटी इस घटना को कोड ऑफ कंडक्ट का हिस्सा माना जा रहा है।
इस मामले को अगर बीसीसीआई संज्ञान में लेती है तो विराट कोहली पर कार्रवाई भी हो सकती है। आपको बता दें कि इसके पहले भी कोहली अंपायर कुमार धर्मसेना से विवादों में पाए गए थे।