Publish Date: Sat, 02 May 2015 (21:10 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2015 (21:12 IST)
मुंबई। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान शेन वॉटसन और दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलाक से आईपीएल में बहुत कुछ सीखा है।
कुलकर्णी ने कहा,मैंने शेन वॉटसन से सीखा कि विकेट के इर्दगिर्द गेंदबाजी कैसे की जाती है। मैंने रॉयल्स के साथ इसका काफी अभ्यास किया और इसका फायदा भारत के लिए गेंदबाजी के दौरान भी मिला।
उन्होंने कहा,शॉन पोलाक के साथ आईपीएल के पहले सत्र में मैंने बहुत कुछ सीखा था। अगले सत्र में वे मुंबई इंडियंस के कोच थे और उन्होंने मुझे काफी वैरिएशंस सिखाई, जिनका मैंने सभी सत्रों में अभ्यास किया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 02 May 2015 (21:10 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2015 (21:12 IST)