Publish Date: Tue, 28 Apr 2015 (15:15 IST)
Updated Date: Tue, 28 Apr 2015 (15:34 IST)
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी बेटी जीवा से बेहद लगाव है आजकल वे जहां जाते हैं वहां अपनी बेटी के बिना तो जाना कतई पसंद नहीं करते, उनकी बेटी जीवा आजकल उनके साथ खूब देखी जा रही हैं।
हाल ही में धोनी ने फेसबुक पर जीवा के साथ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी बेटी के साथ बड़े खुश नजर आ रहे हैं। धोनी इस फोटो में अपनी बेटी जीवा को निहार रहे हैं वहीं साक्षी अपनी ही किसी उधेड़बुन में व्यस्त हैं।
गौरतलब हो कि इसके पहले भी धोनी जीवा की फोटो सोशल नेटवर्किंग पर शेयर कर चुके हैं। धोनी अपनी बेटी के साथ पहली बार सुरेश रैना की शादी में देखे गए थे।(Photo courtesy: facebook)