Publish Date: Sun, 10 May 2015 (14:09 IST)
Updated Date: Sun, 10 May 2015 (14:23 IST)
रायपुर। दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज किंटोन डिकाक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को हुए मुकाबले में आउट करार दिए जाने के बाद अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा।
आईपीएल ने एक बयान में कहा कि पिछली रात पेप्सी आईपीएल के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के किंटोन डिकाक पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने अंपायर के फैसले पर असंतोष जताया था।
उन्होंने कहा कि डिकाक को आईपीएल खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sun, 10 May 2015 (14:09 IST)
Updated Date: Sun, 10 May 2015 (14:23 IST)