Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंकित के परिवार के लिए जो बन पड़ेगा, करेंगे : गंभीर

Advertiesment
Gambhir
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा है कि उनकी आईपीएल टीम दिवंगत अंकित केशरी के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। बंगाल के युवा क्रिकेटर अंकित ने मैदान पर लगी चोट के बाद सोमवार को दम तोड़ दिया।
फिलीप ह्यूज त्रासदी के पांच महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर एक और उदीयमान खिलाड़ी की मौत ने सभी को झकझोर दिया। केशरी को 17 अप्रैल को कैच लपकते समय दूसरे खिलाड़ी से टकराने के कारण चोट लगी थी।
 
गंभीर ने कहा,'वह अब हमारे बीच नहीं है और इससे हम व्यथित है । उसके परिवार ने जो खोया है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन मैं यह आश्वासन देता हूं कि केकेआर उसके परिवार के लिये जो बन पड़ेगा, करेगी।' (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi