Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गंभीर ने दिया नारायण के आलोचकों को जवाब

Advertiesment
Gautam Gambhir
कोलकाता। सुनील नारायण के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि वेस्टइंडीज का ऑफ स्पिनर बेहतरीन गेंदबाज है जो दबाव की परिस्थितियों में खुद को अच्छी तरह से व्यवस्थित करता है। 
नारायण ने आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चार विकेट लिए। केकेआर ने यह मैच एक विकेट से जीता। गंभीर ने मैच के बाद कहा, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि वे आक्रमण के अगुआ हैं। लोग जो चाहें कह सकते हैं। 
 
गंभीर ने कहा, मैंने एक जगह पढ़ा था कि उनका रहस्य सुलझ गया है। वे रहस्यमयी गेंदबाज नहीं ऽहैं। मेरे हिसाब से वे बेहतरीन गेंदबाज हैं। रहस्य का तो आखिर में हल हो जाएगा लेकिन एक अच्छा गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi