Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL के बाद ससेक्स के लिए खेलेंगे बेली

Advertiesment
George Bailey
लंदन। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉर्ज बेली ने ससेक्स के साथ अनुबंध किया है जिसकी तरफ से वे इस सत्र के दूसरे चरण में टी-20 ब्लास्ट में खेलेंगे।
 
बेली श्रीलंका के महेला जयवर्धने का स्थान लेंगे, जो टूर्नामेंट के पहले 7 ग्रुप मैचों में ससेक्स के विदेशी खिलाड़ी होंगे।
 
ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान बेली इससे पहले हैंपशर की तरफ से खेलते थे। वे ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान भी थे।
 
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बेली ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं ससेक्स की तरफ से खेलूंगा। मैं घरेलू क्रिकेट की कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में से एक की चुनौती के लिए तैयार हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi