Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छींटाकशी खेल का हिस्सा है : रिकी पोंटिंग

Advertiesment
IPL 8
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रविवार को कहा कि मैदानी छींटाकशी खेल का हिस्सा है लेकिन इसे सीमा के भीतर होना चाहिए।
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पोंटिंग ने कहा कि मेरा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है लेकिन खिलाड़ियों को पता होना चाहिए कि सीमारेखा कहां है और वे इसे पार नहीं करें। हम अपने खिलाड़ियों से इतना ही कह सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमें मुंबई इंडियंस की चिंता है। विश्व कप में क्या हुआ या उससे पहले क्या हुआ, वह सोचना हमारा काम नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे खिलाड़ी समझें कि हम उनसे क्या चाहते हैं। मैदानी छींटाकशी के सवाल पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मेरा भी यही मानना है।
 
रोहित ने शनिवार को यहां आईपीएल मैच अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लिया था। यह पूछने पर कि उन्होंने सम्मेलन में क्या कहा? रोहित ने कहा क‍ि हमने खेल के संचालन के बारे में बात की। यह खेल में हित में था यह काफी छोटी बातचीत थी और मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकता।
 
मुंबई इंडियंस टीम के मैनेजर राहुल सांघवी ने कहा कि खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार निरोधक मसलों पर आईपीएल के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi