Publish Date: Sat, 02 May 2015 (12:44 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2015 (12:48 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल मैच मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉटसन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को कुछ कमजोरियों से पार पाना होगा ताकि जीत की राह पर लौट सके।
वॉटसन ने 8 रन से मिली हार के बाद कहा कि 12 रन प्रति ओवर या अधिक की दर से लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होता है। मलिंगा डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाज करते हैं, लेकिन संजू सैमसन ने उन्हें बखूबी खेला।
उन्होंने कहा कि हम इस मैच से सकारात्मक बातें लेंगे ताकि अगले मैचों में जीत दर्ज कर सकें। हमें अपनी कुछ कमजोरियों से पार पाना होगा और हम ऐसा करेंगे। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 02 May 2015 (12:44 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2015 (12:48 IST)