Publish Date: Mon, 11 May 2015 (16:45 IST)
Updated Date: Mon, 11 May 2015 (16:47 IST)
मोहाली। आईपीएल आठ के प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने शॉन मार्श और मिशेल जॉनसन को ऑस्ट्रेलिया के 27 मई से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है। किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां जारी बयान में कहा कि हमारे दो खिलाड़ियों शॉन मार्श और मिशेल जॉनसन को आगामी वेस्टइंडीज दौरे की तैयारियों के सिलसिले में उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी गई है।
भले ही ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए काफी महत्व रखते हैं और उन्होंने बहुत योगदान दिया लेकिन हम अपने खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करते हैं। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें आगामी मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। किंग्स इलेवन को अभी तीन और मैच खेलने हैं। उसे अब तक 11 मैचों में नौ में हार का सामना करना पड़ा है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 11 May 2015 (16:45 IST)
Updated Date: Mon, 11 May 2015 (16:47 IST)