Publish Date: Tue, 14 Apr 2015 (12:33 IST)
Updated Date: Tue, 14 Apr 2015 (13:10 IST)
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी देखने आई थीं। जब भी बड़ी स्क्रीन पर अनुष्का नजर आती, दर्शक उत्साहित हो जाते।
अब विराट और अनुष्का का रिश्ता किसी से छुपा नहीं हैं। विराट के लिए अनुष्का ऑस्ट्रेलिया तक गई थीं। सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर इस हार को लेकर खूब कमेंट्स किए गए थे और हार के लिए अनुष्का को जिम्मेदार बनाया गया था। विराट कोहली की लव लेडी इस बार भी उनके लिए लकी चार्म नहीं बन पाईं।