Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जीत की हकदार थी हमारी टीम : जॉर्ज बेली

Advertiesment
Jorge bailey
मुंबई। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बेली ने रविवार को कहा कि हरभजन सिंह की पारी से  उन्हें थोड़ी घबराहट जरूर हुई थी लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में  जीत की हकदार थी।
बेली ने मैच के बाद कहा कि आखिर में थोड़ी घबराहट हो गई थी। टी-20 में ऐसा होता है।  हरभजन बेहतरीन खेल रहा था लेकिन हम जीत के हकदार थे, क्योंकि हमारी गेंदबाजी बेहतरीन थी।  हरभजन 24 गेंद में 64 रन बनाकर मुंबई को जीत के करीब ले गए लेकिन उनकी टीम को 18  रन से पराजय झेलनी पड़ी।
 
वानखेड़े स्टेडियम की पिच के बारे में बेली ने कहा कि यह बेहतरीन विकेट था और हमें लगातार  अच्छा खेलना जरूरी था। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मैच 6ठे ओवर में ही खत्म हो  गया था, जब मेजबान टीम ने 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
 
उन्होंने कहा कि सुचित और हरभजन ने वाकई अच्छा खेला। मुझे हालांकि लगता है कि हम पहले 6  ओवर में ही हार गए थे। हमने कई विकेट गंवाए। हमें भज्जी और सुचित से सीखना चाहिए।
 
यह पूछने पर कि टीम ने कहां गलती की? रोहित ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब ने उम्दा  गेंदबाजी की और रणनीति पर अमल किया। हमने कुछ बेवकूफाना शॉट्स खेले। पंजाब को इस जीत  का श्रेय जाता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi