Publish Date: Fri, 15 May 2015 (17:35 IST)
Updated Date: Fri, 15 May 2015 (17:37 IST)
मुंबई। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में अंपायर के एक फैसले का विरोध करने पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लीनागन को रेफरी की फटकार सुननी पड़ी।
आईपीएल अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि पेप्सी आईपीएल के अंतर्गत गुरुवार शाम मुंबई में खेले गए मैच में अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैक्लीनागन को मैच रैफरी ने फटकार सुनाई।
इसमें कहा गया है कि मैक्लीनागन ने लेवल एक के तहत की गई अपनी गलती को स्वीकार किया। केकेआर के खिलाफ 5 रनों से मिली अहम जीत में न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने 1 विकेट हासिल किया था। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 15 May 2015 (17:35 IST)
Updated Date: Fri, 15 May 2015 (17:37 IST)