Publish Date: Sat, 16 May 2015 (23:15 IST)
Updated Date: Sat, 16 May 2015 (23:32 IST)
मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच पीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान गेंद लगने से एक लड़का घायल हो गया।
कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि किंग्स इलेवन के बल्लेबाज डेविड मिलर गेट नंबर 14 की सीमा रेखा के करीब पुल शाट का अभ्यास कर रहे थे और उनका एक शाट स्टैंड में जाकर लड़के की छाती पर लगा। पीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) जीएस संधू ने कहा कि लड़का घायल हो गया और उसे पीसीए ने स्टेडियम में ही तुरंत चिकित्सा मुहैया कराई।
उन्होंने हालांकि यह पुष्टि नहीं की कि शाट मिलर ने लगाया था। सूत्रों ने कहा कि लड़के को बाद में एक्सरे और अन्य परीक्षणों के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 16 May 2015 (23:15 IST)
Updated Date: Sat, 16 May 2015 (23:32 IST)