Publish Date: Tue, 28 Apr 2015 (15:53 IST)
Updated Date: Tue, 28 Apr 2015 (15:57 IST)
आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां ग्लैमर और क्रिकेट का एक अद्भुत जोड़ देखने को मिलता है। बड़ी-बड़ी सेलीब्रिटीज मैदान के बाहर अपनी टीम को चियर अप करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
मंगलवार को खेले गए मैच में बॉलीवुड सेलीब्रिटी प्रीती की टीम हैदराबाद से हार गई, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि प्रीती कुछ देर के लिए हक्की-बक्की रह गईं।
दरअसल मैच के दौरान प्रीति जब मैदान में आईं तो लोग उन्हें देखकर प्रीति-प्रीति चिल्लाने लगे, प्रीति ने भी अपने चाहनेवालों को निराश नहीं और हाथ हिलाकर और मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन किया कि तभी उनके एक फैन ने उनकी ओर एक पोस्टर दिखाया जिस पर लिखा था will You Marry Me..
इसको देखकर प्रीती मुस्कुराने लगीं और आगे बढ़ गईं।
webdunia
Publish Date: Tue, 28 Apr 2015 (15:53 IST)
Updated Date: Tue, 28 Apr 2015 (15:57 IST)