Publish Date: Sun, 26 Apr 2015 (15:14 IST)
Updated Date: Sun, 26 Apr 2015 (15:21 IST)
मोहाली। आईपीएल के मौजूदा सत्र में खराब फॉर्म से जूझ रही किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद सोमवार को एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी तो उनका इरादा जीत की लय हासिल करने का होगा।
पिछली उपविजेता पंजाब 6 में से 4 मैच हारकर सबसे नीचे है जबकि हैदराबाद ने भी इतने ही मैच गंवाए हैं लेकिन नेट रनरेट के आधार पर पंजाब से ऊपर है। दोनों को पिछले मैच में पराजय झेलनी पड़ी है।
पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ हार मनोबल तोड़ने वाली रही, क्योंकि जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 9 विकेट पर 95 रन ही बना सकी। यह आईपीएल के 8 सत्रों में दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है।
कागजों पर मजबूत मानी जा रही पंजाब की बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रही है। रविवार रात उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाज सिर्फ 49 रन बना सके। वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, शान मार्श और ग्लेन मैक्सवेल वह प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी।
कागजों पर मजबूत मानी जा रही पंजाब की बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रही है। रविवार रात उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाज सिर्फ 49 रन बना सके। वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, शान मार्श और ग्लेन मैक्सवेल वह प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी।
कप्तान जॉर्ज बेली के टीम में लौटने के कारण रविवार को मैक्सवेल को बाहर रखा गया। बेली भी कोई कमाल नहीं कर सके और चेन्नई के गेंदबाजों ने पंजाब के सभी बल्लेबाजों को दबाव में रखा। पंजाब के गेंदबाजों ने भी निराश किया है। तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने रविवार को 4 ओवर में 40 रन दे डाले और 1 भी विकेट नहीं मिली।
दूसरी ओर हैदराबाद की भी ऐसी ही परेशानियां हैं। बल्लेबाजी कप्तान डेविड वार्नर और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर निर्भर करती है। दोनों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मध्यक्रम की नाकामी ने हैदराबाद खेमे का सिरदर्द बढ़ा दिया है। गेंदबाजों ने पिछले मैच की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। डेल स्टेन और ट्रेंट बोल्ट दोनों ने अच्छे स्पैल फेंके।
टीमें : सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, नमन ओझा, केन विलियम्सन, डेल स्टेन, मोइजेस हेनरिक्स, ईयोन मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बोल्ट, परवेज रसूल, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा, आशीष रेड्डी, रिकी भुई, चामा मिलिंद, लक्ष्मीरतन शुक्ला, प्रवीण कुमार, हनुमा विहारी, प्रशांत पद्मनाभन, सिद्धार्थ कौल।
किंग्स इलेवन पंजाब : अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, बूरान हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान, करणवीर सिंह, मनन वोरा, मिशेल जॉनसन, परविंदर अवाना, ऋषि धवन, संदीप शर्मा, शरदुल ठाकुर, शान मार्श, शिवम शर्मा, तिसारा परेरा, वीरेंद्र सहवाग, रिद्धिमान साहा, मुरली विजय, निखिल नाईक, योगेश गोलवलकर। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sun, 26 Apr 2015 (15:14 IST)
Updated Date: Sun, 26 Apr 2015 (15:21 IST)