Publish Date: Mon, 11 May 2015 (14:39 IST)
Updated Date: Mon, 11 May 2015 (14:42 IST)
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स की चीयर लीडर्स इन दिनों काफी परेशान हैं और वे टूर्नामेंट छोड़कर जाना चाहती हैं। उनके परेशानी की वजह है क्रिस गेल।
आईपीएल मैच के दौरान खिलाडि़यों से लेकर क्रिकेट प्रेमियों तक का मनोरंजन करने वाली चीयरलीडर्स क्रिस गेल के आक्रामक बल्लेबीजी को लेकर खासी परेशान हैं। अब आरसीबी की चीयरलीडर्स को इस बात को लेकर ज्यादा परेशानी हो रही है कि क्रिस गेल विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं।
जब वे बैटिंग कर रहे होते हैं उस समय चौके और छक्के बहुत लगते हैं। ऐसे में उन्हें आराम करने का मौका नहीं मिलता है। वे आरसीबी टीम को छोड़कर किंग्स इलेवन से जुडऩे के बारे में सोच रही हैं। चीयरलीडर्स रंग-बिरंगे और शॉर्ट स्कर्ट और टीम की जर्सी पहनकर अपनी टीम के खिलाड़ी द्वारा लगाए गए चौके-छक्के और विकेट लेने के बाद रैम्प पर आकर दर्शकों का मनोरंजन करती हैं।
webdunia
Publish Date: Mon, 11 May 2015 (14:39 IST)
Updated Date: Mon, 11 May 2015 (14:42 IST)