Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन हैं रोहित शर्मा की मंगेतर?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohit Shrama
, सोमवार, 4 मई 2015 (11:53 IST)
भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को अपनी दोस्त रितिका साजदेह से सगाई कर ली। रोहित शर्मा ने इस संबंध में ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी तस्वीर भी शेयर की है, उन्होंने इसके आगे लिखा है कि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता, आपको बता दें कि रोहित शर्मा रितिका साजदेह को छह वर्ष से जानते है।
रितिका भी मुंबई की रहने वाली है तथा मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। रोहित शर्मा ने रितिका को बड़े अनोखे अंदाज में प्रपोज किया था।

रोहित शर्मा ने रितिका को रात के समय बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में प्यार का इजहार किया। उन्होंने रितिका को यहां प्रपोज इसलिए किया क्योंकि किसी जमाने में उन्होंने इसी स्पोर्ट्स क्लब में बड़ा क्रिकेटर बनने का सपना देखा था।  
 
रितिका कुत्तों को पालने का शौक रखती हैं, उनकी ट्विटर पर कई फोटो डली हुई हैं जिसमें वे अपने डॉगी के साथ नजर आई हैं।    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi