Publish Date: Sat, 16 May 2015 (22:08 IST)
Updated Date: Sat, 16 May 2015 (22:14 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार और कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने 2012 के बाद पहली बार मुंबई में स्टेडियम के भीतर आकर अपनी टीम का मैच देखा।
शाहरुख पर तीन साल पहले केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान हुए विवाद के बाद मुंबई क्रिकेट संघ ने पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने मई 2012 के बाद वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश नहीं किया।
दो दिन पहले जब केकेआर को मुंबई के हाथों हार झेलनी पड़ी तब भी शाहरुख स्टेडियम में नहीं पहुंचे थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान ब्रेबोर्न स्टेडियम क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का है और ऐसे में इस अभिनेता को स्टेडियम में आकर मैच देखने का मौका मिल गया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 16 May 2015 (22:08 IST)
Updated Date: Sat, 16 May 2015 (22:14 IST)