Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साक्षी धोनी का पुणे टीम के मालिक को पलटवार

हमें फॉलो करें साक्षी धोनी का पुणे टीम के मालिक को पलटवार
, मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (13:06 IST)
आईपीएल 10 को शुरू हुए अभी कम ही समय हुआ है परंतु एक दूसरे पर छींटाकशी का आगाज़ चरम पर है। फिलहाल जो मामला सुर्खियां बटोर रहा है उसके केंद्र में हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी। यह विवाद शुरू हुआ है पुणे सुपरजॉयंट्स के मालिक के भाई हर्ष गोयनका द्वारा धोनी को निशाना बनाने के बाद, जिसका करारा जवाब दिया है साक्षी धोनी ने एक ट्वीट के जरिए। 
 
गौरतलब है कि हर्ष गोयनका के ट्वीट में स्मिथ को जंगल का राजा और धोनी पर भारी बताया गया था हालांकि इस ट्वीट को बाद में हटा दिया गया था। यहां न रूकते हुए गोयनका ने  पुणे के खिलाड़ियों मनोज तिवारी, रहाणे, क्रिस्टन को बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाला खिलाड़ी माना और एक और ट्वीट कर दिया। इस पर धोनी के प्रशंसक जमकर नाराज हुए और ट्विटर पर ही गोयनका को खरी खरी सुना दी। साक्षी धोनी ने इस मामले पर एक तस्वीर के जरिए किया है पलटवार।
 
यह तस्वीर साक्षी की है जिसमें उन्होंने चेन्नै सुपरकिंग्स की जर्सी और हैल्मेट पहन रखा है। इसके साथ  हैशटैग 'थ्रोबैक' का इस्तेमाल किया गया है। धोनी 8 साल तक चेन्नै के टीम के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम दो बार आईपीएल चैंपियन भी बनी। पिछले साल तक धोनी पुणे टीम के कप्तान थे परंतु इस साल उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया गया। 

photo courtesy : instagram 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय जूनियरों के लिए 'ऑल इंग्लैंड' में उतरने का मौका