Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का और साक्षी ने किया जीत का 'टोटका'

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL 2018
, गुरुवार, 3 मई 2018 (23:07 IST)
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार क्रिकेटरों की पत्नी एक सेलिब्रिटी मानी जाती हैं। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा खुद बॉलीवुड की सेलिब्रिटी हैं और 1 मई को वे अपने जन्मदिन पर अलग ही लुक में नजर आई थीं और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थीं। अब यही हाल इन दिनों महेंद्रसिंह धोनी की पत्नी साक्षी का भी है।
 

webdunia
ईडन गार्डन के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच में एक नहीं बल्कि कई सैलिब्रिटी मौजूद थी और आकर्षण का केंद्र बनीं हुई थी।



हमेशा की तरह धोनी की पत्नी साक्षी भी अपनी 'लाल ड्रेस' के कारण सबका ध्यान खींच रही थीं, लेकिन स्पेशल बॉक्स में लड़कियों की नजर बार-बार साक्षी के कानों पर जाकर ठहर जाती थीं। 

webdunia
असल में साक्षी ने अपने कानों में कंगन के बराबर बाले पहने हुए थे। यह पहला मौका नहीं था जब साक्षी के कानों ने झुमकों की जगह कंगन के नाप के बाले पहने थे। इससे पहले भी वे अपने कानों में इतने बड़े बालों के साथ नजर आईं थीं। 
 
संभव है कि जब अनुष्का ने 25 अप्रैल को बेंगलुरु में साक्षी को इस नए लुक में देखा था, तभी फैसला कर लिया होगा कि वे अपने जन्मदिन पर इतने बड़े बाले पहनेंगी...आईपीएल में 25 अप्रैल को चेन्नई का सामना बेंगलुरु से उसी के घर में था, जहां चेन्नई की टीम 5 विकेट से विजयी रही थी। माना जा रहा है कि आईपीएल के इस 11वें सत्र में चेन्नई को तीसरी बार चैम्पियन बनाने की गरज से साक्षी धोनी ने बड़े बाले पहनने का कोई 'टोटका' किया हो और यही कारण है कि वे ईडन गार्डन में इसी नए लुक के साथ आई हों। 
 
ईडन गार्डन पर कोलकाता नाइट राइडर्स की सहमालकिन और बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा जूही चावला के साथ ही साथ मशहूर गायिका उषा उथुप भी अपनी मौजूदगी का अहसास दर्शकों को करवाने में पीछे नहीं थीं, लेकिन साक्षी के नए लुक से साथ उनकी खास दोस्तों ने ली सेल्फी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही थीं।(वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स में कांटे की टक्कर