Publish Date: Thu, 26 Apr 2018 (21:22 IST)
Updated Date: Thu, 26 Apr 2018 (21:25 IST)
इस बार आईपीएल-11 की शुरुआत 7 अप्रैल 2018 से हुई हैं और दो साल का वनवास भोगने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी हुई और पूरी दुनिया की क्रिकेट बिरादरी की निगाहें इसी पर लगी थीं कि एमएस धोनी की अगुवाई में यह टीम क्या गुल खिलाती है? बेशक धोनी और चेन्नई दोनों ने ही धमाकेदार वापसी की है।
आईपीएल के 11वें संस्करण में भी धोनी के बल्ले रनों की बरसात हो रही है, जिसमें क्रिकेटप्रेमी खुद को तरबतर कर रहे हैं। आईपीएल में धोनी के जलवे का अंदाज यहीं से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 138 के स्ट्राइक रेट से 3770 रन बनाए हैं, जिसमें 19 अर्द्धशतक शामिल हैं। आइए जानते हैं धोनी की IPL की 5 बेहतरीन पारियां...
1. आईपीएल 2008 में धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर 3 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से 65 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने यह मैच बेंगलुरु के खिलाफ 13 रन से जीता। धोनी 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए।
2. आईपीएल 2010 में पंजाब के 193 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में धोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 29 गेंद पर नाबाद 54 रन की पारी खेली और जीत दिलवाई थी। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े और वे 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए।
3. आईपीएल 2012 में मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में धोनी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 गेंद पर 54 रन ठोंके। चेन्नई ने यह मैच जीता और धोनी 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजे गए।
4. आईपीएल 2013 में हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ धोनी ने शानदार 67 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होने 7 चौके और 4 छक्के जड़े।
5. आईपीएल 2016 में पंजाब के 173 रनों का पीछा करने उतरी पुणे की टीम से धोनी ने शानदार पारी खेल मैच अपनी टीम के नाम करवाया। धोनी ने 32 गेंद पर 64 रन बनाए। अंतिम 2 गेंद पर धोनी ने 2 शानदार छक्के भी उड़ाए। (Photo Courtesy: iplt20.com)
webdunia
Publish Date: Thu, 26 Apr 2018 (21:22 IST)
Updated Date: Thu, 26 Apr 2018 (21:25 IST)