Publish Date: Thu, 03 May 2018 (15:36 IST)
Updated Date: Thu, 03 May 2018 (18:29 IST)
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं तो वे किंग्स इलेवन पंजाब में कैसे खेल सकते हैं? इस सीज़न में तो ये होने से रहा, बावजूद इसके किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा की दिली तमन्ना है कि काश धोनी उनकी टीम के लिए खेलते। धोनी का जबरदस्त फॉर्म, प्रीति के मन में इस तरह की इच्छा रह रहकर जगा रहा है।
क्रिस गेल के किंग्स इलेवन पंजाब में होने के बावजूद प्रीति को लगता है कि धोनी टीम में होते तो बात ही कुछ और होती। 4 मई को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस इंदौर के मैदान पर भिड़ेगे। इंदौर में ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रीति की दिली तमन्ना बाहर आ गई।
वे बोलीं काश धोनी उनकी टीम का हिस्सा होते, उन्हें पता है यह हो नहीं सकता। 10 साल पहले तक प्रीति धोनी की फैन नहीं थी लेकिन अब बात अलग है। धोनी ऐसे समय प्रदर्शन करते हैं जब टीम को सबसे ज़्यादा जरूरत होती है।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इंदौर घरेलू मैदान है। प्रीति को लगता है मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच रोमांचक होगा और उनकी टीम को इंदौर के लोगों का जमकर समर्थन मिलेगा।
webdunia
Publish Date: Thu, 03 May 2018 (15:36 IST)
Updated Date: Thu, 03 May 2018 (18:29 IST)