Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL 2020 : बेंगलुरु के देवदत्त पडिकल बने IPL के उभरते खिलाड़ी, 10 लाख रुपए के पुरस्कार से सम्‍मानित

हमें फॉलो करें IPL 2020 : बेंगलुरु के देवदत्त पडिकल बने IPL के उभरते खिलाड़ी, 10 लाख रुपए के पुरस्कार से सम्‍मानित
, बुधवार, 11 नवंबर 2020 (13:18 IST)
दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल को आईपीएल-13 के उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता।

बेंगलुरु के पडिकल ने टूर्नामेंट में 15 मैचों में 473 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। पडिकल को इस पुरस्कार में 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने पडिकल की तरफ से यह पुरस्कार ग्रहण किया।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल फाइनल में रोहित शर्मा से हुई थी बड़ी गलती, जताया खेद