Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL की 'सरपंच' बनी मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL की 'सरपंच' बनी मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि
, बुधवार, 11 नवंबर 2020 (01:35 IST)
Photo courtesy : IPL
दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने 5वीं बार आईपीएल (IPL-13) खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मंगलवार को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की।
 
मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। गांगुली ने मुंबई के कप्तान रोहित को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही दिल्ली की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गए।
 
फाइनल का मैन ऑफ द मैच : ट्रेंट बोल्ट
उभरते खिलाड़ी : देवदत्त पडिकल
फेयरप्ले अवार्ड : मुंबई इंडियंस
गेमचेंजर ऑफ द सीजन : लोकेश राहुल
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन : कीरोन पोलार्ड
सर्वाधिक छक्के : ईशान किशन
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन : ट्रेंट बोल्ट
पर्पल कैप : कागिसो रबाडा
ऑरेंज कैप : लोकेश राहुल
सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी : जोफ्रा आर्चर
webdunia
युवा पडिकल को 10 लाख रुपए का पुरस्कार : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल को आईपीएल-13 के उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।
 
मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने पडिकल की तरफ से यह पुरस्कार ग्रहण किया। बेंगलुरु के पडिकल ने टूर्नामेंट में 15 मैचों में 473 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-13 : 30 विकेट लेकर कागिसो रबाडा ने किया पर्पल कैप पर कब्जा