Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL 2020 : दिल्ली को 5 विकेट से हराकर पंजाब अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंचा

हमें फॉलो करें IPL 2020 : दिल्ली को 5 विकेट से हराकर पंजाब अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंचा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (23:06 IST)
दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम मंगलवार की रात को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2020 (IPL 2020) की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम इस हार के बाद भी टॉप पोजिशन पर बरकरार है। दिल्ली ने शिखर धवन के लगातार दूसरे नाबाद शतक (106) की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। दिल्ली ने 19वें ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को खत्म कर दिया। मैच के हाईलाइट्‍स... 

शिखर धवन और निकोलस छाए : दिल्ली की पारी में शिखर धवन (नाबाद 106 रन, 61 गेंदें, 12 चौके, 3 छक्के) नायक रहे। शेष 5 बल्लेबाज 14 रन से आगे नहीं बढ़े। दूसरी तरफ पंजाब के लिए निकोलस पूरन के 53 रन के बाद मैक्सवेल ने 32 रनों की पारी खेली जबकि दीपक हुड्‍डा 15 और जेम्स निशम 10 रन पर नाबाद रहे। 

निशम ने उड़ाया विजयी छक्का, पंजाब 5 विकेट से जीता
पंजाब को जीत के लिए 7 गेंदों में 4 रन की जरूरत 
पंजाब को जीत के लिए 10 गेंदों में 6 रन की जरूरत 
पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 8 रन की जरूरत 
पंजाब को जीत के लिए 16 गेंदों में 13 रन की जरूरत 
पंजाब को जीत के लिए 19 गेंदों में 15 रन की जरूरत 
 
पंजाब को बड़ा झटका, मैक्सवेल आउट : डैथ ओवरों में रबाडा ने दिल्ली को उस वक्त बड़ी सफलता दिलाई, जब उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मैक्सवेल को आउट किया। लगातार दूसरा चौका जमाने के प्रयास में मैक्सवेल (32) का कैच ऋषभ पंत ने पीछे भागते हुए लपका। 15.5 ओवर में पंजाब का स्कोर 5 विकेट खोकर 147 रन। पंजाब को 25 गेंदों में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत।

मैच रोमांचक स्थिति में : 13 ओवरों के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 विकेट खोकर 130 रन बनाए हैं। अब उसे जीत के लिए 42 गेंदों में 35 रनों की दरकार है। मैक्सवेल 20 और दीपक हुड्डा 1 रन पर नाबाद हैं। 12.3 ओवर में 125 के कुल स्कोर पर निकोलस पूरन पैवेलियन लौटे लेकिन उससे पूर्व उन्होंने 28 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के के साथ 53 रनों की तेज पारी खेली।

पंजाब को जीत के लिए 60 गेंदों में 64 रनों की जरूरत : यह मैच रोमांचकता की ओर अग्रसर हो रहा है। 10 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट खोकर 101 रन एकत्र किए हैं। निकोलस पूरन 19 गेंदों पर 5 चौकों व 2 छक्कों के साथ 36 रन पर और मैक्सवेल 10 रन पर नाबाद हैं। पंजाब को जीत के लिए 60 गेंदों में 64 रनों की दरकार है।

पंजाब मुश्किल में, गेल और मयंक आउट : 2 सूरमा बल्लेबाजों क्रिस गेल (13 गेंद 29 रन) और मयंक अग्रवाल (5) के आउट होने से पंजाब की हालत खस्ता हो गई है। 5.5 ओवर में पंजाब की टीम 56 रन पर 3 प्रमुख बल्लेबाजों को गंवा चुकी है। अब उम्मीदें निकोलस पूरन और मैक्सवेल पर आकर टिक गई हैं।

5 ओवर में दिल्ली का स्कोर 50/1 : 5 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। मैदान पर क्रिस गेल का शो शुरू हो चुका है। उन्होंने 11 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाए हैं जबकि मयंक अग्रवाल 5 रन के स्कोर पर नाबाद हैं। 
webdunia

दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए : दिल्ली ने पंजाब को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया है। 20 ओवर में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 61 गेंदों में 106 रनों पर नाबाद रहे जबकि हेटमायर को मैच की अंतिम गेंद पर शमी ने बोल्ड किया। धवन आईपीएल के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने बैक टू बैक 2 मैचों में नाबाद शतक जड़े हैं। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ वे 101 रनों पर नाबाद रहे थे। धवन ने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए।

शिखर धवन ने रचा इतिहास, लगातार 2 मैचों में शतक : शिखर धवन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने लगातार 2 मैचों में शतक जड़े हैं। 19 ओवर में दिल्ली का स्कोर 4 विकेट खोकर 157 रन। धवन 102 और हेटमायर 7 रन पर नाबाद। 

दिल्ली का चौथा विकेट गिरा : 17.3 ओवर में जब दिल्ली का स्कोर 141 रन था, तब चौथे विकेट के रूप में मार्कस स्टोइनिस 9 रन के निजी स्कोर मोहम्मद शमी का शिकार बने। स्टोइनिस ने पिछले मैच में आखिरी ओवर में 30 रन बटोरे थे, वे आज कोई कमाल नहीं कर सके।
 
14 ओवर में दिल्ली का स्कोर 108/3 : दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 69 और मार्कस स्टोइनिस 1 रन बनाकर नाबाद हैं। 13.4 ओवर में दिल्ली ने 106 रन के कुल स्कोर पर तीसरा विकेट ऋषभ पंत (14) का विकेट गंवाया। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर पंत का खूबसूरत कैच मयंक अग्रवाल ने लपका।  

छक्के की मदद से धवन ने पूरे किए 5000 रन : आईपीएल में 5 हजार रन के क्लब में शिखर धवन भी शामिल हो गए हैं। मैक्सवेल के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने छक्का उड़ाकर आईपीएल में 5000 रन पूरे किए। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने 5759, सुरेश रैना ने 5368, रोहित शर्मा ने 5158, डेविड वॉर्नर ने 5037 और शिखर धवन ने 5000+ रन बनाए हैं।

शिखर धवन का अर्धशतक : फॉर्म में चल रहे शिखर धवन ने मात्र 28 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 9 ओवर दिल्ली का स्कोर 2 विकेट खोकर 75 रन। धवन 50 और ऋषभ पंत 1 रन पर नाबाद। दिल्ली ने दूसरा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर (14) का खोया। जब अय्यर मुरुगन अश्विन की गेंद पर केएल राहुल के द्वारा लपके गए, तब स्कोर 8.3 ओवर में 73 रन था। 

5 ओवर दिल्ली का स्कोर 44/1 : 5 ओवर में दिल्ली ने 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 29 और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली ने पहला विकेट 3.2 ओवर में 25 रन के कुल स्कोर पर पृथ्वी शॉ (7) का खोया, जिन्हें नीशम की गेंद पर मैक्सवेल ने लपका। 
 
पंजाब ने पिछले दोनों मैच जीते : इस मैच में पंजाब की टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान पर उतरी है क्योंकि उसने पिछले दोनों मैचों में फतह हासिल की थी। रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ हुए डबल सुपर ओवर मुकाबले की जीत ने पंजाब का हौसला सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
 
दिल्ली का बढ़ता ग्राफ : इस आईपीएल में खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ग्राफ को लगातार ऊंचा किया है। दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 7 में जीत हासिल हुई है। दूसरी तरफ वहीं पंजाब की टीम ने 9 में से सिर्फ 3 मैचों में ही  जीत हासिल की है।
 
पिछला मैच सुपर ओवर में गया : पंजाब और दिल्ली के बीच इस आईपीएल में पिछले मैच के रोमांच को भला कौन भूल सकता है, जब इस मैच के निर्णय के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया था, जिसमें दिल्ली विजयी रहा था।
 
दोनों टीमें इस प्रकार हैं : दिल्‍ली कैपिटल्‍स : पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्‍टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, डैनी सैम्‍स और तुषार देशपांडे।
 
किंग्‍स इलेवन पंजाब : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जिम्‍मी नीशम, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद शमी और अर्शदीप सिंह।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-13 : पूर्व कप्तान श्रीकांत का बड़ा सवाल, धोनी को जाधव और चावला में कौन सा स्पार्क दिखा?