Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईपीएल 2020 फाइनल: मुंबई का पलड़ा बेहद भारी ,3 बार जीती है दिल्ली से

हमें फॉलो करें आईपीएल 2020 फाइनल: मुंबई का पलड़ा बेहद भारी ,3 बार जीती है दिल्ली से
, सोमवार, 9 नवंबर 2020 (13:39 IST)
4 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल में पहुंच गई है। पहले क्वालिफायर के एक तरफा मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया। वहीं मुंबई से हारकर आई दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालिफायर 2 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हराकर 10 नवम्बर को दुबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में खेलने का हक प्राप्त कर लिया।

इसका मतलब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस फिर एक बार फाइनल में भिड़ेंगे। सिर्फ क्वालिफायर ही नहीं मुंबई दिल्ली को आईपीएल 2020 के दो लीग मैचों में भी पटखनी दे चुकी है। इस कारण मुंबई तो खुश होगी कि फाइनल में उसका मुकाबला दिल्ली से होने जा रहा है।
 
सिर्फ क्वालिफायर ही नहीं मुंबई दिल्ली को आईपीएल 2020 के दो लीग मैचों में भी पटखनी दे चुकी है। इस कारण मुंबई तो खुश होगी कि फाइनल में उसका मुकाबला दिल्ली से होने जा रहा है।
 
दिल्ली कैपिटल्स को अपने बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस के हाथों 31 अक्टूबर को 9 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बाद भी दिल्ली प्लेऑफ की रेस में बनी रही। मुंबई ने दिल्ली को 20 ओवर में 9 विकेट पर 110 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया और फिर 14.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर बड़ी जीत हासिल की।
 
इससे पहले 11 अक्टूबर को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियन्स  को 163 रनों का लक्ष्य दिया। अंतिम ओवर में मुंबई ने यह लक्ष्य 5 विकेट खोकर बना लिया।साफ नजर आ रहा है कि मुंबई की गेंदबाजी को ढंग से खेले बिना दिल्ली जीत नहीं सकती। फाइनल में दिल्ली पर दबाव रहना तय है। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-2020 : रिद्धिमान साहा की मांसपेशियों में खिंचाव, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फंसा पेंच