Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5 महीने में पहली बार नेट पर दिखे विराट कोहली, IPL टीमों ने शुरू किया अभ्यास (Photos)

हमें फॉलो करें 5 महीने में पहली बार नेट पर दिखे विराट कोहली, IPL टीमों ने शुरू किया अभ्यास (Photos)
, शनिवार, 29 अगस्त 2020 (19:59 IST)
दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ 5 महीने में पहली बार नेट अभ्यास के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी।
भारत में कोविड-19 (COVID-19) महामारी के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के 13वें सत्र का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा।
 
कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स ने दुबई और अबुधाबी में अपने पहले नेट सत्र में भाग लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने भी अभ्यास शुरू कर दिया।
webdunia
दिल्ली की फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुबई, यूएई में अपने संबंधित होटल के कमरों में अनिवार्य पृथकवास अवधि को पूरा करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम और सहयोगी कर्मचारी आज शाम को अपने पहले नेट सत्र में हिस्सा लिया।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ आरसीबी, मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद सबसे देर से 23 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात में पहुंचे थे। 7 दिनों के क्वारंटाइन के बाद टीम पहली बार अपने अभ्यास सत्र के लिए इकट्ठा हो रही हैं। लंबे ब्रेक से आने के बाद भी कोहली नेट सत्र में सहज दिखे। इस सत्र में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और आरसीबी टीम के निदेशक माइक हेसन भी शामिल थे। हेसन को कोहली और स्टेन से बात करते देखा गया।
webdunia
कोहली ने ट्वीट किया कि पिछली बार मैंने 5 महीने पहले मैदान पर कदम रखा था। जब नेट पर गया तो लगा कि 6 दिन हो गए हैं। टीम के खिलाड़ियों के साथ पहला सत्र अच्छा रहा।
 
अबूधाबी में रोहित ने मैदान पर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ज्यादा गति से गेंद डाल कर लय हासिल करने की कोशिश की। राजस्थान रॉयल्स ने दुबई के आईसीसी अकादमी में नेट सत्र में भाग लिया।
 
बीसीसीआई द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने यूएई में पहुंचने के बाद 6 दिनों तक क्वारंटाइन को पूरा किया। क्वारंटाइन के दौरान सबका पहले, तीसरे और छठे दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था।  (Photo courtesy: Virat Kohli Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2020 : पठानकोट में डकैतों के हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत, 4 घायल