Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से हराया

हमें फॉलो करें IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से हराया
, गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (23:30 IST)
अहमदाबाद। शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की 41 गेंद में 82 रन की पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को आईपीएल के मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 155 रन से कमोबेश आसान लक्ष्य को दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 21 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। शॉ ने 41 गेंद में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। उन्होंने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी करके दिल्ली की जीत सुनिश्चित की दी थी।

धवन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 47 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की सहायता से 46 रन बनाए। पैट कमिंस ने 14वें ओवर में उन्हें आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। कमिंस ने ही शॉ और ऋषभ पंत (16) को भी पैवेलियन भेजा।

इससे पहले आंद्रे रसेल के 27 गेंद में नाबाद 45 रन से कोलकाता नाइटराइडर्स ने शीर्ष और मध्यक्रम की नाकामी से उबरकर छह विकेट पर 154 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई केकेआर की शुरूआत खराब रही और चौथे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा (15) को अक्षर पटेल ने पैवेलियन भेजा।

इसके बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने कुछ देर किला लड़ाने की कोशिश की लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने दसवें ओवर में त्रिपाठी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। त्रिपाठी 19 रन बनाकर आउट हुए और उस समय स्कोर बोर्ड पर 69 रन टंगे थे।

चोटिल अमित मिश्रा की जगह खेल रहे ललित यादव ने केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन को खाता खोले बिना ही रवाना कर दिया। दूसरे छोर में गिल आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे जिन्होंने ईशांत शर्मा और अक्षर को कुछ चौके जड़े।
मोर्गन और सुनील नारायण तीन गेंद के भीतर खाता खोले बिना ही आउट हो गए, जिससे केकेआर को बड़ा स्कोर नहीं मिल सका। यादव ने दोनों विकेट लिए। केकेआर का स्कोर 10वें ओवर में एक विकेट पर 69 रन था, जो 11वें ओवर में चार विकेट पर 75 रन हो गया।

मोर्गन ने लांग ऑफ पर स्टीव स्मिथ को कैच थमाया, जबकि नारायण बोल्ड हो गए। इस सत्र में अभी तक सात पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जमा सके, गिल 43 रन बनाकर आवेश खान का शिकार हुए। रसेल ने आखिरी ओवरों में 27 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए।

इस जीत के बाद दिल्ली सात मैचों में दस अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि केकेआर इतने ही मैचों में चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2021 : डिकॉक का अर्द्धशतक, मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया