Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी, रोहित और विराट को उनकी फ्रेंचाइजी ने किया रिटेन, नीलामी में उतरेंगे हार्दिक पांड्या और ईशान किशन

हमें फॉलो करें धोनी, रोहित और विराट को उनकी फ्रेंचाइजी ने किया रिटेन, नीलामी में उतरेंगे हार्दिक पांड्या और ईशान किशन
, मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (23:10 IST)
मुंबई। गत चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ बड़े नामों में शुमार हैं जिन्हें मौजूदा फ़्रेंचाइज़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए बरक़रार रखने का फ़ैसला किया है ज़बकि हार्दिक पांड्या और इशान किशन इस बार नीलामी में शामिल होंगे।  रोहित को पहले खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया गया है। उन्हें 16 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिल रहा है। विराट कोहली को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपए मिलेंगे।

 
समझा जाता है कि अफ़ग़ानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद ख़ान ने सनराइज़र्स हैदराबाद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें उन्हें रिटेन किया जा रहा था। सनराइज़र्स हैदराबाद ने अब केन विलियम्सन के साथ साथ जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक और अब्दुल समद को भी रिटेन कर लिया है। इसका मतलब साफ़ है कि विलियम्सन अब सनराइजर्स के स्थायी कप्तान हो सकते हैं। 
 
मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर लिया है, इससे पहले जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को भी एमआई ने बरक़रार रखा था। इसका मतलब यह हुआ कि हार्दिक पांड्या और इशान किशन इस बार नीलामी में शामिल हो सकते हैं।
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फ़ैसला किया है, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को तो पहले ही बेंगलुरु ने अपने साथ बरक़रार रखा था। अब तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज भी आरसीबी के साथ ही रहेंगे। 
 
राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपने साथ रखने की घोषणा की थी और अब जॉस बटलर, जोफ़्रा आर्चर और यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान के साथ ही रहेंगे।
 
 
 
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची (भारतीय रुपए में)

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स : रविंद्र जडेजा (16 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)।
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)।
 
पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ कुल राशि से काटे जाएंगे) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़)।
 
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)।
 
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)।
 
कोलकाता नाइट राइडर्स : आंद्रे रसेल (12 करोड़, 16 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नारायण (6 करोड़)।
 
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़)।
 
पास बचा पर्स इस प्रकार है :
 
सीएसके : सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपये शेष।
 
केकेआर : सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपये शेष।
 
डीसी : सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपये शेष।
 
एसआरएच : तीन खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ शेष।
 
एमआई: सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपये शेष।
 
आरसीबी : तीन खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपये शेष।
 
आरआर : तीन खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपये शेष।
 
पीबीकेएस : दो खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए पूरे 66 करोड़ रुपये शेष।
 
नई फ़्रेंचाइज़ी के पास 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक तीन खिलाड़ियों (दो भारतीय और एक विदेशी) को साइन करने का समय है, जिन खिलाड़ियों को मौजूदा आठ मौजूदा फ्रेंचाइज़ी के द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। उन्हें नई फ्रेंचाइज़ी अपने टीम में शामिल कर सकती है।
 
आईपीएल की आठ मौजूदा टीमें अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। दो अलग-अलग संयोजन के साथ टीमें रिटेंशन के लिए अपलाई कर सकती हैं : तीन भारतीय और एक विदेशी, या दो भारतीय और दो विदेशी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारतीय खिलाड़ी कैप्ड हैं या अनकैप्ड।
 
नीलामी में राइट-टू-मैच कार्ड नहीं होंगे। प्रत्येक खिलाड़ी के पास यह फ़ैसला लेने का हक़ होगा कि वह उस फ़्रेंचाइज़ी के साथ रहना चाहता है या नहीं…
 
हाल ही में आईपीएल ने नीलामी पर्स को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया था, साथ ही विभिन्न रिटेंशन स्लैब भी सेट किए गए थे। मौजूदा फ़्रेंचाइज़ी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जबकि दो नई अनाम फ़्रेंचाइज़ी- जो लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में है- वह मूल आठ टीमों के रिटेन करने के बाद प्लेयर पूल से तीन-तीन खिलाड़ी ख़रीद सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi