Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेबी एबी ने जड़ा IPL 2022 का सबसे लंबा छक्का, 112 मीटर तक गई गेंद (वीडियो)

हमें फॉलो करें बेबी एबी ने जड़ा IPL 2022 का सबसे लंबा छक्का, 112 मीटर तक गई गेंद (वीडियो)
, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (00:40 IST)
मुंबई इंडियन्स के लिए आज का मैच भूलने लायक रहा लेकिन एक नई प्रतिभा आईपीएल 2022 में देखने को मिली। यह कोई और नहीं बल्कि आईसीसी अंडर 19 वनडे विश्वकप के सबसे सफल बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस जिनको एबी बेबी के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने ना केवल राहुल चाहर के एक ओवर में 4 छक्के लगाए लेकिन इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का भी मारा जो कि 112 मीटर तक गया था। दुर्भाग्यवश वह अपना आईपीएक का पहला अर्धशतक नहीं जमा पाए और 49 रनों पर आउट हो गए। 25 गेंदो में खेली गई पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

राहुल चाहर के एक ओवर में लगाए 4 छक्के

मुंबई इंडियन्स का स्कोर 8 ओवर में 62 रनों पर 2 विकेट थे। लेकिन इसके बाद मुंबई की रन रेट 7.87 से बढ़कर 10.22 हो गई। इस ओवर में ऐसा क्या हुआ जो मुंबई मैच में वापस आ गई।

दरअसल इस ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन बटोर लिए और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर को लगातार 4 छक्के मारे। इसमें से एक छक्का इस सत्र का सबसे लंबा था जो 112 मीटर दूर जाकर गिरा। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 92 पर 2 विकेट हो गया। इस  ओवर के कारण दीपक चाहर के समीकरण भी बिगड़ गए। उन्होंने 4 ओवरों में बिना विकेट लिए 44 रन दिए।
सबसे महंगे अंडर 19 खिलाड़ी थे डेवाल्ड ब्रेविस

भारत ने लगातार पांचवा अंडर 19 विश्वकप जीता था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सबसे अंडर 19 टीम में सबसे ज्यादा राशि कप्तान यश धुल या फिर राज बावा को मिलेगी लेकिन बाजी मार ले गए डेवाल्ड ब्रेविस।

एक विदेशी चेहरे ने सभी भारतीय चेहरों को पीछे छोड़ दिया।दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार डेवाल्ड ब्रेविस के लिए मुंबई इंडियन्स ने तीन करोड़ रुपये खर्च किए। इतनी राशी किसी भी भारतीय अंडर 19 टीम को भी नहीं मिली थी।

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को उनके रिकॉर्ड तोड़ रन के लिए वेस्टइंडीज में खेले गये इस विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने छह मैचों में 506 रन बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास में 500 से अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बनने के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्राप्त किया था। इस 18 साल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज शिखर धवन के द्वारा टूर्नामेंट के एक सत्र (2004) में बनाये सबसे अधिक रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ब्रेविस ने प्रतियोगिता में सात विकेट भी लिए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MI vs PBKS IPL 2022 : 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की सीजन में लगातार 5वीं हार, पंजाब किंग्स ने 12 रनों से हराया