Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेंद्र सिंह धोनी नहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे सर जड़ेजा

हमें फॉलो करें महेंद्र सिंह धोनी नहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे सर जड़ेजा
, गुरुवार, 24 मार्च 2022 (14:29 IST)
महेंद्र सिंह धोनी एक कप्तान के रूप में बहुत सफल हैं लेकिन हर अच्छी चीज का एक अंत होता है। चेन्नई सुपर किंग्स को 4 खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अब कप्तानी की कमान रविंद्र जड़ेजा को सौंप दी है। यह घोषणा चेन्नई के ट्विटर हैंडल पर की गई।

सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “ महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। ”
रविंद्र जड़ेजा इससे पहले ना ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ना ही कभी आईपीएल में कप्तानी करते हुए दिखे हैं। इसके बावजूद भी फ्रैंचाइजी ने उनको कप्तानी की कमान सौंपी है।

धोनी जुड़े रहेंगे चेन्नई टीम से

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी की। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने क्रिकइंफो को बताया कि धोनी सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे। विश्वनाथन के अनुसार धोनी चाहते थे कि कप्तानी में होने वाला बदलाव सहज हो और उन्हें लगा कि जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम की बैठक में इस फैसले की घोषणा की। टीम 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 सीजन के पहले मैच के लिए तैयार होने एवं प्रशिक्षण के लिए मुंबई रवाना हो गई है।

सीएसके के सीईओ ने कहा, “ धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है। यह हमारी फेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी। ”

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1506928921543028736?s=20&t=NQknt5_HLGcQz2tAMvvahgरीटेन किए गए खिलाड़ियों में रविंद्र जड़ेजा का दाम था धोनी से भी ज्यादा

महेंद्र सिंह धोनी का बल्ले से प्रदर्शन खास ना रहा हो लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से चेन्नई को IPL 2021 फाइनल तक पहुंचाया और एक मैच में जीत भी दिलवाई। यही कारण है कि बल्ले से सिर्फ 16 मैचों में सिर्फ 16 की औसत से 114 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया था।

इस सूची में दूसरा नाम ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का है जिन्हें सर्वाधिक 16 करोड़ में रिटेन किया गया था। जड़ेजा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए आईपीएल 2021 में 13 विकेट चटकाए थे वहीं बल्ले से 227 रन बनाए थे।
webdunia

गावस्कर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना था कि यदि महेंद्र सिंह धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक या दो मैच में नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभाल सकते हैं।

धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
webdunia

 गावस्कर ने कहा था, ‘‘रविंद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुआ है, जिस तरह से अपने खेल के संदर्भ में उन्होंने तालमेल स्थापित किया है और जिस तरह से वह मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, वह लाजवाब है।’’

गावस्कर ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘‘अगर किसी मैच में एमएस धोनी विश्राम लेने का फैसला करते हैं और कप्तानी जडेजा को सौंपी जाती है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’’

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'होशियारी भरा निर्णय था कोहली का कप्तानी छोड़ना'