Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कप्तानी की वापसी पर धोनी नहीं जीत पाए टॉस, हैदराबाद ने चुनी गेंदाबाजी (वीडियो)

हमें फॉलो करें कप्तानी की वापसी पर धोनी नहीं जीत पाए टॉस, हैदराबाद ने चुनी गेंदाबाजी (वीडियो)
, रविवार, 1 मई 2022 (19:04 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के नव नियुक्त कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कप्तानी में वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरे।
हालांकि आज सिक्का धोनी से रूठा हुआ लगा और टॉस हैदराबाद के कप्तान केन ने जीता। जैसा ज्यादातर कप्तान शाम के मैचों में फैसला लेते हैं विलियमसन ने भी भी वही किया और चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।जबकि चेन्नई की कप्तानी फिर संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हमारी टीम में आज दो बदलाव किए गए हैं। ड्वेन ब्रावो और शिवम दुबे की जगह पर सिमरजीत सिंह और डेवन कॉन्वे को टीम में शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार. मार्को यानसन, टी नटराजन, उमरान मलिक

चेन्नई: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़,डेवन कॉन्वे, सिमरजीत सिंह. अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा. महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश थीक्षणा, मुकेश चौधरी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पांड्या पर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, रोहित से की तुलना