Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यॉर्कर से मिली ताली फिर अर्जुन ने 1 ओवर में दिए 31 रन तो ट्विटर पर पड़ी गाली

हमें फॉलो करें यॉर्कर से मिली ताली फिर अर्जुन ने 1 ओवर में दिए 31 रन तो ट्विटर पर पड़ी गाली
, रविवार, 23 अप्रैल 2023 (16:21 IST)
अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह आईपीएल खास रहा है। 2 सत्र और 30 मैचों के इंतजार के बाद कोलकाता के खिलाफ उनका डेब्यू हुआ। इसके अगले मैच में उन्होंने भुवनेश्वकर कुमार को आउट करके अपना पहला विकेट कमाया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने एक यॉर्कर लेंग्थ की गेंद पर सिमरन सिंह को आउट कर सुर्खियां बटोरी लेकिन इसके बाद 16वें ओवर में उनको यह समझ आ गया कि क्रिकेट में लाल कालीन हमेशा बिछी नहीं रहती। इस ओवर में अर्जुन ने 31 रन लुटाए.। यह इस सत्र का संयुक्त सबसे महंगा ओवर था।

इससे पहले इतना महंगा ओवर गुजरात के यश दयाल ने किया था जिसमें रिंकू सिंह ने उनकी 5 गेंदो पर 5 छक्के जड़े थे। इस ओवर के कारण उनका कुल गेंदबाजी आंकड़ा 3 ओवर में 48 रन हो गया। इस कारण ट्विटर पर उनको ट्रोल किया गया।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना, DCW का दिल्ली पुलिस को नोटिस