Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 11 April 2025
webdunia

एंकर रजत शर्मा ने की आलोचना तो भड़के गौतम गंभीर, किया यह ट्वीट

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL 2023
, गुरुवार, 4 मई 2023 (13:28 IST)
टेलीविजन के प्रसिद्ध एंकर रजत शर्मा ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के अनबन पर अपने चैनल पर राय रखी जो गौतम गंभीर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने बिना उनका नाम लिए एक ट्वीट किया।

दरअसल इंडिया टीवी के एंकर और पत्रकार रजत शर्मा ने टीवी पर कहा था कि विराट कोहली गौतम गंभीर से खासे बेहतर हैं। वह इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कोई उनसे बेहतर कैसे हो सकता है। विश्वक्रिकेट में विराट कोहली की तमाम उपलब्धियां है। इसके अलावा रजत शर्मा ने यह भी कहा कि गौतम गंभीर का मैदान पर ऐसा बर्ताव करना अशोभनीय है क्योंकि वह ना सिर्फ आईपीएल फ्रैंचाइजी के मेंटर है बल्कि पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सासंद भी है।

इसके जवाब में गौतम गंभीर ने बुधवार रात को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जो दबाव के चलते दिल्ली क्रिकेट से भाग खड़ा हुआ अब वह पैसों के दम पर जनप्रसार कर रहा है और दिखा यह रहा है कि उसे क्रिकेट की कितनी चिंता है। यही कलयुग़ है जहां ‘भगोड़े’ अपनी ‘अदालत’ चलाते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली क्रिकेट में रजत शर्मा एक बड़े पद पर आसीन रह चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश की जगह अब इंडीज का कीपर दिखेगा कोलकाता की टीम में