Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

LSG नज़र आएगी Mohun Bagan के रंग में

हमें फॉलो करें LSG नज़र आएगी Mohun Bagan के रंग में
, गुरुवार, 18 मई 2023 (17:43 IST)
Lucknow Super Giants (LSG) शनिवार,20 मई को Eden Gardens में Kolkata Knight Riders (KKR) के खिलाफ अपना अगला और अंतिम IPL  मैच में फुटबॉल क्लब, Mohun Bagan के रंग में नजर आएगी। 
 
LSG के पास अभी 13 मैचों में 15 पॉइंट्स हैं। IPL Points Table पर वे अभी तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। 20 मई को ईडन गार्डन्स में Kolkata Knight Riders (KKR) के खिलाफ खेले जाने वाला यह मैच लखनऊ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, अगर वे यह मैच जीत जाते हैं तो प्लेऑफ में आसानी से अपनी जगह पक्की कर लेंगे लेकिन अगर हारते हैं तो उनके लिए चीज़ें जटिल हो सकती हैं, वहीँ अगर यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स जीतती है तो वे अन्य टीमों के परिणामों के आधार पर दौड़ में बने रहेंगे।
 
LSG ने 18 मई को अपने ट्विटर हैंडल पर जर्सी का अनावरण किया जिसमें Mohun Bagan की जर्सी का प्रतिष्ठित लाल और हरा रंग है।
 
 LSG और ISL (आईएसएल) Champion ATK Mohun Bagan दोनों का स्वामित्व RP Sanjiv Goenka Group आरपी संजीव गोयनका ग्रुप के पास है। RPSG ग्रुप ने 2020-21 सीज़न से पहले Mohun Bagan में बहुमत (80 प्रतिशत)  से हिस्सेदारी खरीदी थी।
 
 1 जून से क्लब का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर Mohun Bagan Super Giant कर दिया जाएगा। 
 
एलएसजी टीम के मालिक शाश्वत गोयनका ने कहा। "यह (मोहन बागान) एक संस्था नहीं है, यह वास्तव में एक भावना है। इसकी विरासत कोलकाता शहर का प्रतिनिधित्व करती है।"

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली ने कैपिटल्स कैच छोड़े, रनआउट के चांस गंवाए, दिलाई पाकिस्तानी फील्डर्स की याद