Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL 2023 में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए 20 रन, 9 गेंदों में खेली विस्फोटक पारी (Video)

हमें फॉलो करें IPL 2023 में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए 20 रन, 9 गेंदों में खेली विस्फोटक पारी (Video)
, बुधवार, 10 मई 2023 (21:39 IST)
चेपॉक में जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए तो नजारा वैसा ही था जैसा होता है। स्टेडियम शोर से गूंज उठा। अमूमन महेंद्र सिंह धोनी काफी देर बाद मैदान पर उतरते हैं लेकिन आज लगातार विकेटों के गिरने से वह तुलनात्मक थोड़ा पहले क्रीज पर उतर आए।

महेंद्र सिंह धोनी  ने 9 गेंदो में 20 रनों की पारी खेली। इस छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। हालांकि वह इस बार नाबाद नहीं जा सके। अंतिम ओवर फेंकने वाले मिचेल मार्श ने उनको कप्तान डेविड वॉर्नर के हाथों कैच करवा दिया। महेंद्र सिंह धोनी की पारी की बदौलत ही चेन्नई ने एक औसत से ज्यादा का स्कोर चेन्नई को दिया। आज चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज 25 रनों से ज्यादा नहीं बना सका।
चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रयास की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 168 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।चेपौक स्टेडियम की धीमी पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई के किसी बल्लेबाज को पांव जमाने का मौका दिये बिना मेजबान टीम को 167/8 के स्कोर पर रोक दिया।

दिल्ली ने टॉस हारकर गेंदबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की और खलील अहमद ने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिये। रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरे ओवर में तीन चौके जड़कर 16 रन बटोरे, हालांकि यह पावरप्ले में दिल्ली का एकमात्र खराब ओवर था।

अक्षर ने डेवन कॉनवे (13 गेंद, 10 रन) को छोटे स्कोर पर आउट किया जबकि चेन्नई ने पावरप्ले में 49 रन बनाये। गायकवाड़ चार चौकों के साथ 24 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन पावरप्ले के फौरन बाद अक्षर ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया।गायकवाड़ का विकेट गिरने से चेन्नई की रनगति को झटका लगा। चेन्नई 10 ओवर पूरे होने तक सिर्फ 66 रन ही बना सकी, जबकि उसने मोईन अली का विकेट भी गंवा दिया।

शीर्ष क्रम के ढह जाने के बाद चेन्नई को कुछ बड़े ओवरों की जरूरत थी जो उसे शिवम दूबे ने दिलाये। दूबे ने अक्षर पटेल को छक्का जड़कर अपनी पारी का आगाज किया, जबकि अजिंक्य रहाणे (20 गेंद, 21 रन) का विकेट लेने वाले ललित यादव को दो छक्के जड़ते हुए उनकी लय बिगाड़ दी।
webdunia

मिचेल मार्श ने 15वें ओवर में दूबे (12 गेंद, 25 रन) का विकेट चटकाकर चेन्नई को ज्यादा आगे निकलने की अनुमति नहीं दी। दूबे के साथ 36 रन की साझेदारी करने वाले अंबाती रायडू (17 गेंद, 23 रन) भी कुछ देर बाद पवेलियन लौट गये।

एक समय पर चेन्नई का 160 रन तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ टीम की सहायता के लिये आगे आये। रायडू का विकेट गिरने के बाद पिच पर उतरे धोनी ने 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर चेन्नई को 160 रन के निशान तक पहुंचाया।

धोनी ने अपनी छोटी पारी में 9 गेंद पर 20 रन बनाये, जबकि रवींद्र जडेजा ने उनका साथ देते हुए 16 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। मार्श ने आखिरी ओवर में धोनी और जडेजा को आउट करते हुए मात्र सात रन देकर पारी का अंत किया।

मार्श ने अपने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाये, जबकि अक्षर ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिये। ललित (तीन ओवर, 34 रन) और खलील अहमद (चार ओवर, 32 रन) को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेपॉक में रुक रुक कर चली चेन्नई एक्सप्रेस, दिल्ली के खिलाफ 8 विकेट पर बनाए 167 रन