Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL Final से पहले महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर गावस्कर ने कह दी यह बड़ी बात

हमें फॉलो करें IPL Final से पहले महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर गावस्कर ने कह दी यह बड़ी बात
, शनिवार, 27 मई 2023 (18:09 IST)
भारत के पूर्व कप्तान Sunil Gavaskar सुनील गावस्कर ने Gujarat Titans गुजरात टाइटंस के कप्तान Hardik Pandya हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम में जो इत्मीनान का भाव लाते हैं, वह Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाता है।पंड्या की कप्तानी में टाइटंस लगातार दूसरी बार IPL Final आईपीएल फाइनल्स में पहुंची है। उसने दूसरे क्वालीफायर में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया।

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ हार्दिक बार बार कहता आया है कि वह धोनी का कितना बड़ा मुरीद है। जब दोनों टॉस के लिये उतरेंगे तो दोनों के चेहरों पर मुस्कुराहट होगी और यह काफी दोस्ताना माहौल में होगा।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन मैच में माहौल अलग होगा। हार्दिक पंड्या के पास यह दिखाने का सुनहरा मौका है कि उसने कितना तेजी से सीखा है।’’
webdunia

 उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले साल जब वह पहली बार कप्तानी कर रहा था तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि क्या अपेक्षा करनी है क्योंकि वह बेहद रोमांचक क्रिकेटर पहले से था। लेकिन पिछले एक साल में हमने देखा कि टीम में वह जो इत्मीनान का भाव लाता है, वह धोनी की याद दिलाता है। यह खुश रहने वाली टीम है जैसी कि सीएसके है। हार्दिक को इसका काफी श्रेय जाता है।’’

गावस्कर ने टाइटंस की सफलता का श्रेय कोच आशीष नेहरा को भी दिया।उन्होंने कहा ,‘‘ मैं नेहरा को भी श्रेय दूंगा । वह ऐसा इंसान है कि आप चेंज रूम में हों या कमेंट्री बॉक्स में, आप हंसते रहेंगे। वह जीवन बहुत सरल बना देता है और क्रिकेट की उसे जबर्दस्त समझ है।’’उन्होंने कहा ,‘‘ टाइटंस बेहतरीन टीम है और लीग चरण में शीर्ष पर रही है। उसके चेन्नई सुपर किंग्स से तीन अंक अधिक थे। लीग चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करके ही वे फाइनल में पहुंचे हैं। चेन्नई को बखूबी पता है कि उसके सामने चुनौती आसान नहीं है।’’(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली ने शुभमन को बताया स्टार, IPL Final में प्रिंस तोड़ सकते हैं किंग का रिकॉर्ड