Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी प्रभावशाली कप्तान-फ्लिंटाफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें धोनी प्रभावशाली कप्तान-फ्लिंटाफ
मैनचेस्टर (भाषा) , शनिवार, 9 मई 2009 (22:15 IST)
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटाफ ने भी भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान के अंदर और बाहर बहुत प्रभावशाली कप्तान है।

फ्लिंटाफ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी की अगुआई में खेले थे। घुटने की चोट के कारण उन्हें इसे बीच में ही छोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा धोनी मैदान के अंदर और बाहर बहुत प्रभावशाली हैं। वे बहुत शांत और सोच-समझकर फैसले करते हैं। इस करिश्माई ऑलराउंडर ने कहा कि चोट के कारण भले ही इस बार वे आईपीएल में नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी निगाह अब अगले सत्र पर लगी है।

उन्होंने कहा मैथ्यू हेडन जैसे महान खिलाड़ियों की उपस्थिति में खेलना शानदार रहा। मैं अब अगले सत्र के बारे में सोच रहा हूँ।

इससे पहले हेडन ने भी धोनी की कप्तानी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा एमएस बेजोड़ कप्तान और खिलाड़ी हैं। वे क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खतरनाक हैं। जब वे लय में होते हैं तो गेंद को बहुत करारे शॉट जमाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi