Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन तेंडुलकर और गिलक्रिस्ट दंडित

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई इंडियन्स
डरबन (भाषा) , सोमवार, 27 अप्रैल 2009 (11:20 IST)
मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंडुलकर और डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट पर इंडियन प्रीमियर लीग के खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया।

आईपीएल के बयान के अनुसार इस संबंध में फैसला दक्षिण अफ्रीकी मैच रेफरी देवदास गोविंदजी ने किया। डेक्कन चार्जर्स ने इस मैच में मुंबई इंडियन्स को 12 रन से हराया था।

इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स पर 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi