Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

Advertiesment
हमें फॉलो करें आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर
, शुक्रवार, 17 मई 2024 (22:15 IST)
IPL 2024 में MI vs LSG मुंबई इंडियन्स के अंतिम मैच में जसप्रीत बुमराह लिए टीम में शामिल हुए अर्जुन तेंदुलकर अपना पूरा स्पैल बी पूरा नही कर पाए और 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हो गए।

अपने पहले स्पैल में प्रभावित करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने 2 ओवरों में 10 रन दिए। लेकिन दूसरे स्पैल की शुरुआत में ही उनको जांघ के नीचे खिंचाव महसूस हुआ। फिर भी उन्होंने ओवर कराने का  निर्णयर लिया।

लेकिन निकोलस पूरन ने उनकी दो फुल टॉस गेंदों पर गगन चुंबीं छक्के मारे जिससे उन्हें लगा कि उनका ध्यान चोट पर है गेंदबाजी पर नहीं। 2.2 ओवर के बाद वह मैदान से बाहर चले गए।पिछले सत्र में भुवनेश्वर कुमार को आउट करके उन्होंने आईपीएल में अपना खाता खोला था।

IPL 2022 में 30 लाख में खरीदा था अर्जुन तेंदुलकर को

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में  30 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई ने अर्जुन के लिए 20 लाख के बेस प्राइस पर पहले बोली लगाई थी। गुजरात टाइटंस ने भी हाथ आजमाया लेकिन अर्जुन के लिए आखिरी बोली मुंबई की ही रही थी।अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।

IPL 2021 में बिना 1 मैच खेले हो गए थे बाहर

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।नीलामी के ठीक अंत में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई और मुंबई की टेबल पर बैठे जहीर खान ने उनको टीम में लेने के लिए बोली लगाई। किसी दूसरे फ्रैंचाइजी के बोली न लगाने पर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीद लिया था। मुंबई इंडियन्स ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिये अपनी टीम में शामिल किया था।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन