Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर रैपर ड्रेक ने IPL 2025 के Final में लगाया RCB पर 6.41 करोड़ रुपए का दांव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Drake RCB bet
webdunia

कृति शर्मा

, मंगलवार, 3 जून 2025 (16:33 IST)
दुनिया के मशहूर रैपर Drake ने विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर अपना समर्थन और पैसा दोनों लगा दिए हैं। उन्होंने IPL 2025 फाइनल में RCB के जीतने पर 6.41 करोड़ (लगभग $750,000) का बड़ा दांव लगाया है। RCB और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच का ये बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह कोई आम फाइनल नहीं है IPL 2025 में एक नया विजेता मिलने वाला है। पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच पर हैं, और अब Drake भी पूरी तरह से RCB के साथ हैं।
 
Drake, जो “God’s Plan”, “Hotline Bling”,  In My Feelings (Kiki, do you love me?) और “One Dance” जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं, बड़े फैसलों और बड़े दांव लगाने के लिए मशहूर हैं। लेकिन RCB को सपोर्ट करना यह उनके फैन होने का अगला स्तर है। 

webdunia

 
RCB ने इस सीज़न में ग़ज़ब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी लीग मैचों में बाहर के मैदान पर जीत हासिल की, जो IPL के इतिहास में किसी भी टीम ने पहले कभी नहीं किया। इस टीम में जोश है, जज़्बा है, और जीत की पूरी भूख है।
 
RCB इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंची 2009, 2011, और 2016 में  लेकिन हर बार ट्रॉफी दूर रह गई। इस बार टीम ने रिकॉर्ड तोड़े हैं, जबरदस्त खेल दिखाया है, और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।
 
अब देखना है क्या Drake की किस्मत और कोहली की कप्तानी RCB को पहली बार IPL चैंपियन बना पाएगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया का दुश्मन स्टुअर्ट ब्रॉड WTC Final में करेगा दक्षिण अफ्रीका की मदद