Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

41 दिन 10 मैचों के बाद महेंद्र सिंह धोनी हुए IPL 2024 में आउट

हमें फॉलो करें 41 दिन 10 मैचों के बाद महेंद्र सिंह धोनी हुए IPL 2024 में आउट

WD Sports Desk

, गुरुवार, 2 मई 2024 (16:40 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का विकेट आखिरकार इस आईपीएल में गिर ही गया। महेंद्र सिंह धोनी ने कल 11 गेंदो में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए। लेकिन अंतिम गेंद पर वह रन आउट हो गए। उन्होंने गली में शॉट खेला और हर्षल पटेल ने उनका कैच छोड़ा नहीं तो वह अर्शदीप को अपना विकेट दे देते। दूसरा रन लेने की कोशिश में धोनी रन आउट हो गए।

धोनी ने मौजूदा सत्र में अब तक 229 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं।दिलचस्प बात यह है कि इतनी तेजी से रन बनाने के बावजूद भी वह कल चेन्नई के 10वें मैच में जाकर पहली बार इस सत्र में आउट हुए। अब तक हुए 10 मैचों में वह 110 रन बना चुके हैं।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) और अजिंक्य रहाणे (29) की शानदार पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया।

इससे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) और अजिंक्य रहाणे (29) की शानदार पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था। एम ए चिदंबरम स्‍टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 64 रन जोड़े। हालांकि इस जोड़ी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।
webdunia

नौवें ओवर में हरप्रीत बराड़ ने पहले अजिंक्य रहाणे 24 गेंदों में (29) और इसी ओवर में शिवम दूबे (शून्य) पर आउटकर पंजाब को दोहरी सफलता दिलाई। इसके बाद रवींद्र जडेजा (2) और समीर रिजवी (21) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। मोईन अली (15), एमएस धोनी(14) रन बनाकर आउट हुये। ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुये सर्वाधिक (62) रन बनाये। डैरिल मिचेल एक रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया।पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिये। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह एक-एक विकेट मिला।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

T20I World Cup के लिए IPL Play offs से बाहर होंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, जानें किसका था यह प्लान?