Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों पर बने बहुत से मीम्स, चेपॉक पर दिखा नया लुक

हमें फॉलो करें महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों पर बने बहुत से मीम्स, चेपॉक पर दिखा नया लुक

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (21:04 IST)
महेंद्र सिंह धोनी लगातार अपने लुक्स को बदलने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में कप्तानी छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर उस ही लुक में नजर आए जिस लुक में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु किया था।

महेंद्र सिंह धोनी टॉस के लिए तो नहीं उतरे लेकिन जब बैंगलोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी तो चेपॉक पर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने लंबे बालों वाले महेंद्र सिंह धोनी  देखे। उनके लुक के चर्चे सोशल मीडिया पर भी बहुत हुए।


धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली लेकिन आईपीएल खेलते रहने का फैसला किया था। पिछले साल घुटने में तकलीफ के साथ खेलते हुए धोनी ने सीएसके को पांचवां खिताब दिलाने के बाद सर्जरी कराई थी।धोनी ने 250 आईपीएल मैच खेलकर 135 . 92 की स्ट्राइक रेट से 5000 से अधिक रन बनाये हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 15 साल के आईपीएल करियर में 38.79 औसत से 250 मैचों में 5082 रन बनाए हैं ।जिसमे उनके 24 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि उनका बल्ला पिछले कुछ सालों से धीमा होता जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 26 की औसत और 182 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे

घुटने के दर्द के कारण वह पिछले सत्र में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन अब पूरी तरह से फिट होकर वह ऊपर उतर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RCBvsCSK बैंगलोर ने जीता टॉस, चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)