Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ताबड़तोड़ अंदाज में Qualifier 2 में पहुंची Mumbai Indians, इस टीम से होगा महामुकाबला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai indians vs gujarat titans hindi news

WD Sports Desk

मुल्लांपुर , शनिवार, 31 मई 2025 (00:29 IST)
Mumbai indians vs Gujarat titans Match : बड़े मैचों का दबाव झेलने में माहिर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस को शुक्रवार को आईपीएल एलिमिनेटर में 20 रन से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। मुंबई ने रोहित और की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। अब मुंबई का सामना रविवार को पंजाब किंग्स से होगा जिसमें जीतने वाली टीम 3 जून को अहमदाबाद में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलेगी।
 
मुंबई ने रोहित (50 गेंद में 81) और बेयरस्टो (22 गेंद में 47) की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साइ सुदर्शन के 49 गेंद में 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
 
गुजरात ने 16वें ओवर तक मैच अपनी जद से निकलने नहीं दिया लेकिन सुदर्शन के विकेट के बाद मुंबई ने शिकंजा कस लिया। जसप्रीत बुमराह ने अपने चिरपरिचित यॉर्कर पर वॉशिंगटन सुंदर (24 गेंद में 48 रन) को बोल्ड किया। इसके बाद रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने के प्रयास में सुदर्शन चूके और उनका स्टम्प उखड़ गया।
 
गुजरात को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिए थे और दो खब्बू बल्लेबाज राहुल तेवतिया और शेरफान रदरफोर्ड क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में 24 रन की जरूरत थी और मुंबई के लिए इस मैच के जरिए पदार्पण करने वाले ग्लीसन ने तीन ही रन दिए।
इससे पहले गुजरात की फील्डिंग भी बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे। रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया।
 
बेयरस्टो (22 गेंद में 47 रन) ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरूआत दी। इंग्लैंड टीम से बाहर इस बल्लेबाज ने हाल ही में यॉर्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। वह इस मैच से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं।
 
पावरप्ले में स्पिनर साइ किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किए। मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र में पावरप्ले में मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 
अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया। मुंबई का स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 113 रन था।
 
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्कों के साथ किया। तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाए जिसमें तीन छक्के शामिल थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएत्जी को दो छक्के लगाकर मुंबई को 225 के पार पहुंचाया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात को जी भर कर पीटा मुंबई ने, बनाया 228 रनों का पहाड़नुमा स्कोर