Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नूर और खलील अहमद के सामने ढेर हुई मुंबई इंडियंस, CSK को जीत के लिए 156 रनों का टारगेट

Advertiesment
हमें फॉलो करें mumbai indians vs chennai super kings

WD Sports Desk

, रविवार, 23 मार्च 2025 (21:28 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अफगानिस्तान के कलाई के स्पिनर नूर अहमद (18 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए।
 
सीएसके के लिए नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन को एक एक विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 रन का ही योगदान दे सके। अंत में दीपक चाहर ने 15 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। (भाषा) 



चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच का स्कोर इस प्रकार रहा।
 
मुंबई इंडियंस :
 
रोहित शर्मा का दूबे बो अहमद 00
 
रेयाल रिकलटन बो अहमद 13
 
विल जैक्स का दूबे बो अश्विन 11
 
सूर्यकुमार यादव स्ट धोनी बो नूर अहमद 29
 
तिलक वर्मा पगबाधा बो नूर अहमद 31
 
रोबिन मिंज का जडेजा बो नूर अहमद 03
 
नमन धीर बो नूर अहमद 17
 
मिचेल सैंटनर पगबाधा बो एलिस 11
 
दीपक चाहर नाबाद 28
 
ट्रेंट बोल्ट का गायकवाड बो अहमद 01
 
एस राजू नाबाद 01
 
अतिरिक्त : 10
 
कुल योग : 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन
 
विकेट पतन : 1-0, 2-21, 3-36, 4-87, 5-95, 6-96, 7-118, 8-128, 9-141
 
गेंदबाजी :
 
खलील अहमद 4-0-29-3
 
सैम करन 1-0-13-0
 
नाथन एलिस 4-0-38-1
 
रविचंद्रन अश्विन 4-0-31-1
 
रविंद्र जडेजा 3-0-21-0
 
नूर अहमद 4-0-18-4

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SRH के हर बल्लेबाज का Strike Rate रहा 200 के पार, RR को 44 रनों से हराया