Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 20 April 2025
webdunia

IPL में किसी भी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बने प्रियांश आर्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL

WD Sports Desk

, मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (21:13 IST)
IPL में एक बार फिर एक युवा भारतीय क्रिकेटर एक खोज की तरह उभरा। मुल्लापुर में पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में प्रियांश आर्या किसी भी अनकैप्ड  बल्लेबाज द्वारा आईपीएल शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 39 गेंदो में अपना शतक पूरा किया।सलामी बल्लेबाजी पर उतरे प्रियांश आर्या ने 42 गेंदो में 103 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल थे। प्रियांश आर्य (103) की शतकीय, शशांक सिंह (नाबाद 52) और मार्को यानसन (नाबाद 34) की शानदार पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने मंगलवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 22 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया।आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपना पहला विकेट दूसरे ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह (शून्य) के रूप में गवां दिया। उन्हें मुकेश चौधरी ने बोल्ड आउट किया। अगले ही ओवर में खलील अहमद ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नौ) को बोल्ड कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में खलील अहमद ने मार्कस स्टॉयनिस (चार) को अपना शिकार बना लिया।
नेहाल वढेरा (नौ) और ग्लेन मैक्सवेल (एक) को आर अश्विन ने आउट किया। इस दौरान प्रियांश आर्य एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। उन्होंने शशांक सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। 14वें ओवर में नूर अहमद ने प्रियांश को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। प्रियांश ने 42 गेंदों में नौ छक्के और चार चौके लगाते हुए (103) रनों की शतकीय पारी खेली। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। शशांक सिंह ने 36 गेंदो में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 52) रनों की पारी खेली। मार्को यानसन ने 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्को की मदद से (नाबाद 34) रन बनाये।चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद और आर अश्विन ने दो-दो विकेट लिये। नूर अहमद और मुकेश चौधरी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गेंदबाजी की खामियां दूर करने उतरेंगे गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स