Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्क्रिप्ट राइटर है या जर्नलिस्ट? सूर्यकुमार यादव ने गोवा जाने की रिपोर्ट का उड़ाया मजाक, पत्रकार की लगाई क्लास

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suryakumar Yadav

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (12:43 IST)
मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) सत्र के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं। Mumbai Cricket Association ने कहा कि भारत का टी20 कप्तान खेल के प्रत्येक प्रारूप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए कमिटेड है।
 
मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) रणजी टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ कथित मतभेदों के कारण पहले ही मुंबई से गोवा जाने की घोषणा कर चुके हैं।

जायसवाल हालांकि तभी गोवा की टीम से जुड़ पाएंगे जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अपनी अंतर-राज्य स्थानांतरण विंडो खोलेगा।
 
बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सूर्यकुमार अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली मुंबई रणजी टीम छोड़ सकते हैं।
 
असल में सूर्यकुमार ने खुद ही अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

एमसीए सचिव अभय हदाप ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को सूर्यकुमार यादव के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ गोवा की टीम से जुड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की जानकारी है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘एमसीए के अधिकारियों ने आज सुबह सूर्य से बात की और हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह मुंबई का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। ’’
 
एमसीए के सचिव ने कहा, ‘‘हम सभी से गलत सूचना फैलाने से बचने और हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का आग्रह करते हैं।’’
 
इस बात की भी पुष्टि की जा सकती है कि हैदराबाद के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा (Tilak Varma) के गोवा में जाने की खबरें गलत पाई गई हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोलकाता के कहर के सामने दबे हैदराबादी सूरमा, 2 साल में चौथा मैच हारे